Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

कियारा की पोस्ट पर करण जौहर, महीप कपूर, नेहा धूपिया और मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारों ने शोक संदेश शेयर किए।

18 Feb 2026

ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। सिद्धार्थ ने 17 फरवरी को सोशल मीडिया पर पिता के साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावुक संदेश शेयर किया था। अब उनकी पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी है। कियारा की पोस्ट पर करण जौहर, महीप कपूर, नेहा धूपिया और मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारों ने शोक संदेश शेयर किए।

कियारा ने अपनी शादी की एक पारिवारिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि शुरुआत से ही उनके ससुर ने उन्हें खुले दिल, गहरी समझदारी और बिना शर्त प्रेम के साथ अपनाया। उन्होंने लिखा, "आपकी गर्मजोशी हमेशा बनी रही। परिवार के प्रति आपका प्रेम आपके हर काम के केंद्र में था। आपकी कहानियां, आपकी हंसी और आपका शांत स्वभाव हमेशा मेरे साथ रहेंगे। आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और गहरे अटूट प्यार की विरासत छोड़ गए हैं। यह आपके बच्चों, पोते-पोतियों और हम सभी में जीवित है जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शांति से विश्राम करें। आपको हमेशा याद किया जाएगा, हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा याद रखा जाएगा।"

सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे और 13 फरवरी को दिल्ली में उनका निधन हो गया था। फिल्म जगत से जुड़े कई कलाकारों ने मल्होत्रा परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन घड़ी में उनका साथ दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर कि
कियारा की पोस्ट पर करण जौहर, महीप कपूर, नेहा धूपिया और मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारों ने शोक संदेश शेयर किए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News